Food Agri News
  • Home
  • Food
  • Agri
  • Recipe
No Result
View All Result
  • Home
  • Food
  • Agri
  • Recipe
No Result
View All Result
Home Food

Food For Hair Loss: झड़ते बालों की समस्या से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

by admin
February 10, 2022
in Food, Food Fact, Health Advise, Hindi
410
0
592
SHARES
3.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsApp

Food For Hair Loss: छोटी गोल-गोल हरी मटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हरी मटर का सेवन भी आपको बालों की समस्याओं से बचा सकता है। हरी मटर को अपनी डाइट में शामिल करने से यह सीबम का निर्माण करने के साथ ही स्कैल्प इनफेक्शन से भी बचा सकती है।

आजकल टूटते-झड़ते और रूखे-बेजान बालों की समस्या आम हो गई है। इसके पीछे का एक बहुत बड़ा कारण आपकी खराब जीवनशैली हो सकती है। अपर्याप्त पोषण, असमय खाना-पीना, सोने-उठने का समय तय ना होना जंक फूड, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन आदि गलत आदतें बालों को अस्वस्थ बना देती हैं। ऐसे मैं अपने खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि यदि शरीर में ठीक से पोषण पहुंचेगा तो आपके बाल जड़ों से मजबूत होंगे। तो आइए जानते हैं हेयर लॉस की समस्या से बचने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना बेहतर है…

1. गाजर
विटामिन ए से युक्त गाजर का सेवन हेयर लॉस की समस्या से बचा सकता है। क्योंकि विटामिन-ए आपकी स्कैल्प को पोषण देने के लिए एक आवश्यक तत्व है। ऐसे में अपनी डाइट में गाजर को शामिल करके बालों को स्वस्थ रख सकते हैं। विटामिन ए से युक्त गाजर का सेवन आप सब्जी, जूस या सलाद के रूप में कर सकते हैं।

2. अखरोट
सूखे मेवों में से एक अखरोट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। साथ ही जो लोग अखरोट खाते हैं, उन्हें झड़ते बालों की समस्या भी कम होती है। आपके बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अखरोट में विटामिन बी, जिंक तथा आयरन मौजूद होते हैं। इसलिए अखरोट को अपनी डाइट में शामिल करके आप बालों को जड़ों से मजबूत करके हेयर लॉस की समस्या से बच सकते हैं।

3. हरी मटर
छोटी गोल-गोल हरी मटर कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर हरी मटर का सेवन भी आपको बालों की समस्याओं से बचा सकता है। हरी मटर को अपनी डाइट में शामिल करने से यह सीबम का निर्माण करने के साथ ही स्कैल्प इनफेक्शन से भी बचा सकती है। अगर आप हरी मटर का सेवन करते हैं, तो इससे आपके बालों को अंदरूनी मजबूती मिलती है। साथ ही रूसी की समस्या से भी बचा जा सकता है।

4. दही
दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होने के साथ ही यह हेयर लॉस की समस्या से लड़ने में भी मदद कर सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर दही का सेवन बालों को झड़ने से रोकने में मदद कर सकता है। दही को अपनी डाइट में शामिल करने के अलावा एयर मास की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपके बाल मुलायम और मजबूत बनते हैं।

Related

Tags: Food Facts

admin

Related Posts

Sikkim seeks US investments in tourism, agriculture, livestock products
Food

Sikkim seeks US investments in tourism, agriculture, livestock products

by admin
April 28, 2022
Trending on Twitter: Haldiram’s targeted in misguided attempt to arouse communal tensions
Food

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है सांप्रदायिक तनाव पैदा करने की गुमराह करने की कोशिश में हल्दीराम का निशाना

by admin
April 28, 2022
Trending on Twitter: Haldiram’s targeted in misguided attempt to arouse communal tensions
Food

Trending on Twitter: Haldiram’s targeted in misguided attempt to arouse communal tensions

by admin
April 28, 2022
क्या तांबे के बर्तन में खाना खाने से सेहत को मिलता है लाभ? जानें
Food

क्या तांबे के बर्तन में खाना खाने से सेहत को मिलता है लाभ? जानें

by admin
March 21, 2022
भांग पीने या खाने के ये हैं फ़ायदे और नुक़सान
Food Fact

भांग पीने या खाने के ये हैं फ़ायदे और नुक़सान

by admin
March 1, 2022

Subscribe Stay Updated

Loading

POPULAR NEWS

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed